Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

मैनेजर राय के महादेव हार्ड कोक में प्रशासनिक टीम कर रही जांच धनबाद

*मैनेजर राय के महादेव हार्ड कोक में प्रशासनिक टीम कर रही जांच*

धनबाद
कोयलांचल के कोयला जगत में यह खबर तेजी से फैल रही है कि गोबिंदपुर के बरवा में स्थित महादेव हार्ड कोक भट्ठा में आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची है। महादेव हार्ड कोक मैनेजर राय का बताया जाता है। प्रशासन के इस कार्रवाई से कोयला के एक नम्बरी या दो नम्बरी कारोबारी हतप्रभ हैं

प्रशासनिक अधिकारियों ने महादेव हार्ड कोक में चल रही कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कागजात खंगाला जा रहा है इसलिए अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा। सूत्रों ने बताया कि ADM, SDM और खनन विभाग के आला अधिकारी इस टीम में शामिल हैं। भाजपा नेता सह कोयला व्यापारी मैनेजर राय के यहां चल रही कार्रवाई को लेकर कोयला कारोबार जगत में सभी अपने अपने तरीके से चर्चा कर रहे हैं। जिन्हें इस कार्रवाई की सूचना पर विश्वास नही हो रहा, वह दूसरों से इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

Related Post