Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

महुआडांड़ के नेतरहाट में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया जा रहा है आयोजन।

  1. स्वैक्छिक समाजसेवी संग़ठन वाह के द्वारा नेतरहाट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “नेतरहाट श्री”अंतर ग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रथम चक्र के दूसरे दिन पूल ,ए, के फाॅरेस्ट टीम ने चल सहिया सिरसी टीम को 3-0 से शिकस्त देकर अगले चक्र मे खेलने के लिए आपना स्थान पक्का कर लिया। जहां फाॅरेस्ट की टीम 20 अगस्त को बरटोली टीम के साथ अपना अगला मैच खेलेगी। वही पूल ,बी, के मैच मे मैगोलिया फुटबाल टीम और लेबर काॅलोनी टीम के बीच हुए फुटबाल मैच मे मंगोलिया की टीम सात गोल से विजय रही। अब मंगोलिया टीम अपना अगला मैच 21 अगस्त को जामटोली फुटबाल टीम के साथ खेलेगी। वही फुटबाल मैच मे रेफरी की भुमिका रेशमू एकका और अनिल उरांव ने निभाई। मौके पर हरिवंश, अजय, भोला, राजेश, रवि प्रकाश, सुधीर वृजिया, विनय कुमार, शवेश कुमार, मुकेश कुमार, नंदू, मणि देव संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Related Post