Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

पुलिस ने घर में मारा छापा 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद गिद्धौर चतरा

*पुलिस ने घर में मारा छापा 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद*

 

चतरा

गुप्त सूचना के अधार पर गिद्धौर पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के भुनेश्वर दांगी के पुत्र अरविंद दांगी के घर छापा मारकर 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस बाबत पुलिस ने अरविंद दांगी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि अरविंद दांगी अफीम के साथ-साथ ब्राउन शुगर की तस्करी करता है। मंगलवार गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके पश्चात पुलिस लगभग तीन घंटे तक घर की तलाशी लिया। इस क्रम में पुलिस को 200 ग्राम ब्राउन शुगर, माप तोल मशीन व प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ। घर की तलाशी के समय अरविंद दांगी घर में नहीं था। यह जानकारी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दिया।

Related Post