Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

महुआडांड पहुंचे उपायुक्त ग्रामीणों के समस्या से हुए रूबरू।

समस्या समाधान को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित।

 

महुआडांड़ पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान प्रखड सह अंचल कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए एवं समस्या समाधान को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान महुआडांड़ प्रखंड अम्वाटोली ज्योति पुंज ग्रामीण विमल मिंज ने बिजली समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया,जबकि जमीन संबंधित समस्या को लेकर प्रदीप उरांव ने उपायुक्त को आवेदन दिए। जिस पर उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप को समस्या समाधान को लेकर निर्देशित किया गया।

Related Post