पुलिस मुख्यालय के निदेशानुसार गोड्डा पुलिस के द्वारा जिला के थानों के मोबाईल बैंक में 18 पुराने स्मार्ट फोन इकट्ठा किये गये थे। उन सभी मोबाईल, आज दिनांक -14.07.2021 को सिमकार्ड एवं तीन माह के इंटरनेट सुविधा तथा चार्जर के साथ जरूरतमंद छात्रों के बीच वितरित किया गया।
विगत दिनों एक गरीब परिवार के द्वारा एण्ड्रॉईड मोबाईल फोन खरीदने में असमर्थता जताने पर उस छात्र को भी गोड्डा पुलिस के द्वारा एण्ड्रॉईड मोबाईल फोन प्रदान किया गया।

