Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण महुआडांड़ सीएचसी केंद्र में सिर्फ 70 लोगों को ही दिया गया कोरोना का टीका।

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्थानों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा था लेकिन टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। वही महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ विनीत ने बताया कि जिले से महुआडांड़ प्रखंड को 70, टीका ही उपलब्ध कराया गया था।आज सोमवार को महुआडांड़ सीएचसी केंद्र में सिर्फ 70, लोगों के लिए ही टीका उपलब्ध थी। जिसके कारण 70 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़ सभी स्थानों में टीकाकरण अभियान को बंद कर दिया गया। जैसे ही टीका उपलब्ध हो जाएगा सभी स्थानों पर फिर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

Related Post