Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

ओभर लोडिंग बराती वाहन को महुआडांड़ थाना पुलिस ने किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़ा।

महुआडांड़ पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण लॉक डाउन को लेकर रविवार को हर चौक चौराहे पर कड़ाई से नियम का पालन कराने को लेकर मुस्तैद थी ।इसी कम्र में लोहरदगा जिले से महुआडांड़ के शिवनगर ग्राम में आयी बरात जब शादी कर वापस लौट रही थी।लौटने के कम्र में मुख्य बाजार शास्त्री चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा सवारी वाहन को रोक दिया गया। वाहन में ऊपर नीचे ओभार लोड लोगों से भरी हुई थी।तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों को जप्त कर थाना ले जाया गया। जहां कुछ घंटों के बाद चेतावनी देकर सभी तीनों वाहन को छोड़ दिया गया। मौके पर एएसआई नसीम खॉ और जिला पुलिस बल उपस्थित थे।

Related Post