Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने मृतक प्रीतपाल सिंह के परिजन से की मुलाकात, दोषियों को कठोर सजा दिलाने में हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा जी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रीतपाल सिंह और उसकी बेटी बलजीत सैनी के बिष्टुपुर क्यू रोड स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने प्रीतपाल सिंह की पत्नी और उनके माता-पिता से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बढ़ाया। माता पिता ने रो-रोकर प्रशासन की अनदेखी एवं उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि यदि समय पर प्रशासन ने अपना काम किया होता तो आज मेरा बेटा और पोती दोनों जिंदा होते। वे अपनी एवं उनकी पत्नी की बाईपास सर्जरी होने की बात बताते हुए फफक पड़ते हैं कि अब निःसहाय विधवा बहू कैसे जिंदा रहेगी और हमारा क्या होगा। मृत बेटा का अपने प्रति सेवा का वर्णन करते हुए फिर बार-बार यही दोहराते रहे कि अगर प्रशासन ने समय पर उचित कदम उठाता होता यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने मांग की बड़े बेटे एवं बहू को कड़ी से कड़ी सजा मिले। भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड एवं जिला भाजपा इस मुद्दे पर संवेदनशील है। राज्य सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की माँग पूरी मजबूती से की जाएगी। रीता मिश्रा ने पुलिस की करवाई पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं आरोपियों को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है। ताकि कोई दूसरा अपने ही परिवार व समाज में इस तरह का कुकृत्य करने की हिम्मत ना जुटा सके।

इस दौरान भाजपा बिष्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव ,ओबीसी जिला महामंत्री राजकुमार साह, बिष्टुपुर मंडल मंत्री बबलू नायक, सागर सोनकर व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Post