Breaking
Sun. Jan 25th, 2026

महुआडांड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट के समीप महुआडांड़ भाजपाइयों ने किया पौधरोपण।

महुआडाड भाजपाइयों के द्वारा में लातेहार जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा सिंह के निर्देशानुसार महुआडांड़ में बृक्षारोपण अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत रामपुर नदी छठ घाट के समीप वृक्ष रोपण किया गया।इस दौरान लातेहार जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं संतुलन बनाए रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की आवश्यकता है। पौधा लगाने से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। मानव जीवन में खुशहाली भी बरकरार रहेगी सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र एवं घर के आस-पास खाली क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपन करें। मौके पर मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मो शकिल ,हिरा प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, संदीप प्रसाद, संजय राय, शिमपल प्रसाद रामकुमार जयसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे मौजूद थे।

Related Post