Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

महुआडांड़ थाना पुलिस के द्वारा बिरसा मुंडा चौक के समीप में चलाया गया मास्क एवं हेलमेट चेकिंग अभियान।

महुआडांड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक के समीप बृहस्पतिवार को महुआडांड़ थाना पुलिस के द्वारा मास्क एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। जो मास्क नहीं लगाए , वही बिना हेलमेट मोटरसाइकिल सवार का भी प्रशासन के द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुआनी करण यादव प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अभिषेक अंबेडकर ने लोगों से कहा कि बिना मास्क बिना हेलमेट मोटर साइकिल की सवारी ना करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। आप सुरक्षित रहें और अपने घरों को भी सुरक्षित रखें। मौके एसआई पगान मुर्मु एवं महुआडांड़ थाना पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Post

You Missed