Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

सड़क या नाला विकास का है गड़बड़ झाला

 

 

 

सिमरिया : प्रखण्ड क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रहे लगातार बारिस से सड़कों का हाल बयां कर कह रहा है कि सड़क है या नाला यह विकास का है गड़बड़ झाला। बता दें कि सप्ताह से हो रहे बारिस से गांवों की सड़कों का खास्ता हाल है ।लोग उक्त सड़को पर चलना दूभर हो गया है। कहीं कीचड़ है तो कहीं पानी का जमाव कहीं टूटी पड़ी पुलिया है तो कहीं ऊबड़खाबड़ कच्ची डगर ।इस तरह सड़क खराब होने से जहां ग्रामीणों में आक्रोश है वहीं विकास की बातों पर गुस्सा जाहिर है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जब चुनाव होता है तब तब गांव गांव में पार्टी प्रतिपक्ष के नेता आ कर विकास की बातों कह कर सब्ज बाग दिखा कर केवल वोट बटोरा जाता है किंतु चुनाव सम्पन्न होते हीं गांव की बदहाली भूल जाते हैं। झारखण्ड राज्य अलग हुए 21 वर्ष बीत गया लेकिन झारखण्ड की गांवों मुहल्ले की गलियों का का हाल ज्यों का त्यों हैं । गांव की सड़कें खुद अपनी बदहाली पर आसूं बहा कर चीख चीख कर कह रही है हमें विकास चाहिए

Related Post