Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा उपायुक्त ने अलर्ट जारी किया 

उड़ीसा के व्यंगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त सूरज कुमार ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद जेएनएसी विभाग का उड़न दस्ता कदमा सोनारी बागुन हातू भुईयाडीह मानगो एवं नदी किनारे रहने वाले लोगों को एलाउंसमेंट के जरिए सावधान करने में लगी है

जानकारी के मुताबिक उड़ीसा के व्यंगबिल डैम से पानी छोड़ा गया है । जिसके बाद 17 तारीख की सुबह तक खरकाई और स्वर्णरेखा नदियों का जालंधर में काफी वृद्धि होने की संभावना है । जिसे देखते हुए निचले इलाके में रहने वाले लोगों को विभाग की ओर से सावधान किया जा रहा है । विभाग की टीम नदी किनारे रहने वाले लोगों को ऊपरी इलाके में जाने की सलाह दी जा रही हैं । ताकि जब बाढ़ की स्थिति बने तो कम नुकसान हो ।

 

 

Related Post