Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

महुआडांड़ अनुमण्डल परिसर में पौधा रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को और भी साबित भी कर दिया है। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम नीत निखिल सुरीन ने अनुमंडल परिसर में पौधारोपण करने के दौरान कही।

अनुमंडल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर एसडीपीओ राजेश कुजूर ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है।प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए इसका संरक्षण करना भी जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं।वहीं संयुक्त सचिव झारखंड विधान सभा सुबल प्रदीप पन्ना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।बीडीओ टूडू दिलीप ने कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना, अमित खलखो, विनोद खलखो, अनुग्रह मिंज, दीपांशु मिंज, संजय किसान, राजू लकड़ा, प्रकाश यादव, रितेश किसान, विनोद किसान आदि ने भी पौधारोपण किया।

Related Post