Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

ऑनलाइन ठगी :जमशेदपुर में अनुमंडलाधिकारी रहे आलोक कुमार के नाम पर फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा था

Anil modi

जमशेदपुर।जमशेदपुर में अनुमंडलाधिकारी रहे आलोक कुमार के नाम पर फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा है।आज भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी के पास उनका फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।एक्सेप्ट करते ही चैट शुरू हुई और 15000 रु की मांग की गई।अनिल मोदी को इस बात पर शक हुआ और उन्होनें कहा कि अभी इतने रु नहीं है।तो कहा गया कि कितने है उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ 1700 है,तो तुरंत 1500 रु भेजने को कहा गया।हैकर नें अपना गूगल पे नंबर भी सेंड कर दिया कि इस पर भेज दो।मोदी ने तुरंत आलोक कुमार जी से संपर्क साध कर उन्हें इसकी वृस्तित जानकारी दी।आलोक कुमार जी फिलहाल रांची में पदस्थापित है।आलोक जी नें इस मामले को गंभीरता से लिया ओर सूचना हेतु साधुवाद दिया।अनिल मोदी ने लोगों से भी अपील की की ऐसे झांसों में ना आये और सुरक्षित रहें।

Related Post