Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

महुआडांड़ में कांग्रेसियों ने मनाया स्वर्गीय राजिव गाँधी के पुण्यतिथि, गरीब असहायों के बीच किया राशन का वितरण।

महुआडाड प्रखण्ड में कांग्रेस के नेता इस्तेखार अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय महुआडांड़ में स्वर्गीय राजिव गाँधी के पुण्यतिथि मनाया गया।इस मौके पर स्वर्गीय राजिव गाँधी जी के चित्र पर बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें मुख्य रूप से रामनरेश ठाकुर, अभय मिंज,मो सुहेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वही इस पुण्यतिथि के मौके पर महुआडांड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा महुआडांड़ के विभिन्न गांवों मेढारी,अंसारी मिर्गी, चैनपुर, हामी, चटकपुर, गोठगांव समेत कई गांवो में गरीब असहायों के बीच राशन किट का भी वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चावल,दाल, साबुन समेत अन्य सामग्री शामिल है

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post