Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

एमजीएम अस्पताल में कोरोना संक्रमित परिजनों के बीच नाश्ता वितरण

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सीटी सुरभि शाखा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व को निर्वाह करते हुए रविवार को साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित के परिजनों को सुबह का नाश्ता कराया गया।

शाखा ने एक छोटी सी पहल उन परिवार के लोगों के लिए किया जो इस महामारी से जूझ रहे हैं और 147 लोगों के बीच सुबह का नाश्ता का पैकेट वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम ओम प्रकाश मूनका एवम स्मिता मुनका के सौजन्य एवं शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी तथा सचिव कविता अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ।

Related Post