Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

फूलडुंगरी से झांटीझरना जाने वाली सड़क हुई जर्जर

घाटशिला कमलेश सिंह

फूलडुंगरी से झांटीझरना जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। मंगलवार को आई आंधी तूफान में सड़क पर पेड़ गिरने से जाम लग गया था बासाडेरा से डायनमारी होते हुए झांटीझरना तक सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। विदित हो कि उक्त सड़क का दो-तीन वर्ष पहले ही निर्माण किया गया था। यह सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाई बरसात के बाद से ही सड़क बदहाल हो गई है कई जगह सड़क बह चुकी है पत्थर गिट्टी उभर आए है इस मार्ग पर काफी लोगों का आवागमन हुआ करता है। जर्जर सड़क होने के कारण रोज राहगीर गिरकर साइकिल और मोटरसाइकिल से जख्मी हो रहे हैं।

Related Post