Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

बरसोल में दही महोत्सव के साथ कीर्तन का हुआ समापन

घाटशिला कमलेश सिंह

बरसोल के बड़ा पारुलिया गांव में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन आरती भोग एवं दही महोत्सव के साथ हुआ। समापन के मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को कलश स्थापना के बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ था। वही कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन को करने के लिए उड़ीसा, बंगाल के कीर्तन मंडली को बुलाया गया था। वहीं पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने लीला कीर्तन प्रस्तुत की। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग भीड जुटी थी।

Related Post