Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

विशेष टीकाकरण अभियान

महुआडांड़ में 139 लोगों को कोरोना टीकाकरण किया गया। प्रभारी ने कहा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है टीका।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार महुआडांड़ में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बुधवार को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 139 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस क्रम में टीका लेने वाले उप प्रमुख सरिता जयसवाल,बबीता जयसवाल और संजय जयसवाल ने बताया कि टीका लेने के बाद किसी तरह का कोई दिक्कत परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने महुआडांड़ वासियों से अपील की है कि विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना का टीका ले।

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है टीका

वहीं चिकित्सा प्रभारी सह कोविड-19 प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर पर्याप्त मात्रा में टीका महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post