Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

रंगरेटा महासभा पहुंचा एसपी ऑफिस

जमशेदपुरःसीतारामडेरा गुरुद्वारा के सेवादार मनजीत सिंह की पिटाई के मामले में रंगरेटा महासभा के सदस्य आज एसपी ऑफिस पहुंचे.एसपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने डीएसपी मुख्यालय एक को लिखित शिकायत दी.शिकायत पत्र में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत गिल ने कहा कि आरोपियों द्वारा सेवादार की पिटाई के मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए.उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि इस घटना के जानकारी के बाद वे स्वयं घटनास्थल पर गए थे और वहां से थाना प्रभारी को फोन कर जानकारी दी थी.उन्होंने कहा है कि मामले में आरोपी अविनाश सिंह,सरबजीत सिहं,सुरजीत सिहं और अन्य को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो 2 दिनों के अंदर सीतारामडेरा थाने का घेराव किया जाएगा.

Related Post