Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

सफल रहा शिविर का प्रयोजन–अनिल मोदी।

जमशेदपुर–27 मार्च।कोरोना से बचाव के लिए जिले में चल रहे टीककरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सदर अस्पताल खासमहल एवं रेडक्रोस सोसायटी साकची में लगाए गए हेल्प डेस्क का आज समापन हो गया।इस संदर्भ में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देश पर अपेक्षित लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुचानें एवं टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विगत 22 मार्च से 6 दिवसीय शिविर शिविर लगाया गया था।इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ लिया।शिविर के समापन पर अनिल मोदी ने कहा की शिविर का प्रयोजन सफल रहा।लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और टीका लगवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपनीं पारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।शिविर के प्रथम दिन सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवती, दूसरे दिन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा,तीसरे दिन बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,चौथे दिन परसुडीह मंडल।अध्यक्ष त्रिदिव चटराज,पांचवे दिन गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह,अंतिम दिन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला।शिविर के आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू,एवं जिलामंत्री जितेंद्र राय का विशेष योगदान रहा।आज अंतिम दिन इस शिविर में मुख्य रूप से अनिल मोदी,हेमेंद्र जैन,संदीप शर्मा बॉबी,मत्स्य प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश संयोजक दीपक निषाद, जुगसलाई मंडल उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, मंडल महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंडल मंत्री गुरजिंदर सिंह सैनी, निकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू टिलावत, युवा नेता नितिन झा, घाघीडीह मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवजोत सिंह उपस्थित थे।

 

Related Post

You Missed