Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

छायानगर मनसा मंदिर में लगा अमृत धारा

जमशेदपुर। जल है तो कल है कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा फागुन एकादशी के अवसर पर गुरूवार को 12वीं अमृत धारा (ठंडे पानी का मशीन) भुइयाडीह छाया नगर, मनसा मंदिर (नया कोर्ट के सामने) में लगाया गया। यह अमृत धारा पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार द्वारा प्रदत्त किया गया है। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका संचालन पिंकी छावछरिया ने किया। मौके पर मुख्य रूप से सचिव उषा चैधरी, शाखा सदस्य पिंकी चैचरिया, चंदा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, संगम अग्रवाल, धर्मेन्द्र, इमरान, यश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Post