घाटशिला
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) में कार्यरत अठारह अधिकारियों की प्रोन्नति हुई हैं। प्रोन्नति से संबंधित सूचना मंगलवार को जारी हुई हैं। जूनियर मैनेजर से लेकर सीनियर मैनेजर रैंक तक के अधिकारियों को प्रमोशन मिला हैं।
दस अधिकारियों को सीनियर मैनेजर से चीफ मैनेजर के पद पर प्रोन्नति दी गई है जबकि एक को मेडिकल सुपरिटेंडेंट से चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं। इसी तरह, चार डिप्टी मैनेजर का मैनेजर के पद पर प्रोमोशन हुआ है जबकि एक अधिकारी को असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर बनाया हैं। वहीं, दो जूनियर मैनेजर को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर प्रोन्नति मिली हैं। प्रोमोशन पाने वालों में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल एवं माइंस डिपार्ट में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।
संपत कुमार शांगी व परवेज आलम का प्रमाेशन
कम्पनी सूत्रों के मुताबिक सीनियर मैनेजर (माइंस) संपत कुमार शांगी एवं सीनियर मैनेजर (माइंस) परवेज आलम को चीफ मैनेजर (माइंस) के पद पर प्रोन्नति दी गई हैं। इसी तरह, सीनियर मैनेजर (जियोलॉजिस्ट) अमित कुमार देग्वेकर, सीनियर मैनेजर (मेटालॉजिस्ट) संजीव कुंसू एवं सीनियर मैनेजर (केमिस्ट) विजय वर्मा का भी समान विभाग में चीफ मैनेजर के पद पर प्रमोशन हुआ हैं।
आईसीसी के ही मेकेनिकल डिपार्ट के सीनियर मैनेजर बिमलेश पाठक एवं अमृतांशु शेखर, फाइनांस के हिमाद्रि नारायण चौधरी तथा इलेक्ट्रिकल डिपार्ट के सीनियर मैनेजर आलोक कुमार सिंह एवं विकास पटनायक को भी संबंधित विभागों में ही चीफ मैनेजर बनाया गया हैं। इसी तरह, मऊभंडार वर्क्स अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सैयद अब्दुल हादी को भी प्रोन्नति देकर चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं।
विनय, रविशंकर की भी पदाेन्नति
आईसीसी के डिप्टी मैनेजर (माइंस) बिनय कुमार को प्रोन्नति देकर मैनेजर (माइंस) तथा डिप्टी मैनेजर (एचआर) रविशंकर चौधरी को प्रोन्नति देकर मैनेजर (एचआर) बनाया गया हैं। इसी तरह, इलेक्ट्रिकल डिपार्ट के डिप्टी मैनेजर राजू हलदर एवं शशांक तिवारी का भी प्रमोशन मैनेजर के पद पर हुआ हैं। वही, असिस्टेंट मैनेजर (माइंस) अमित कुमार पासवान को डिप्टी मैनेजर तथा जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) सदानन्द सेनापति एवं जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) स्वपन मुखर्जी को उनके विभागों में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर प्रोन्नति मिली हैं।
घाटशिला कमलेश सिंह

