Breaking
Mon. Aug 31st, 2026

झामुमो जिला कार्यालय में शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

गिरिडीह

झामुमो जिला कार्यालय में शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पहले श्री सिंह ने माल्यार्पण किये तथा कहा कि आज देश भारत माता के वीर सपूतों का 90वाँ शहादत दिवस मना रहा हैं। भगत सिंह ने कहा था कि हमे आजादी सिर्फ अंग्रेजों से नही चाहिए हमे चाहिए पूर्ण स्वाधीनता!

मतलब देश को सिर्फ अंग्रेजों से आजाद कराना मकसद नही था वो जेल के दिनों में उन्होंने लिखा है कि मजदूरों का शोषण करने वाला चाहे एक भारतीय ही क्यों न हो, वह उनका शत्रु है।

कार्यक्रम में – प्रमिला मेहरा, शाहनवाज अंसारी, पवन सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, मो फिरोज, शमीम गद्दी, अर्जुन मंडल, मो० सरफुद्दीन, आनंद मिश्रा, बृज मोहन तुरी, मो० एहसान, मो० फरीद, डब्लू, बढ़न वर्मा तथा अन्य उपस्थित थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post