Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

कारगर और सुरक्षित है कोरोना का टीका–गुंजन यादव।

जमशेदपुर–जिले में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने एवं जरूरतमंदों को टीकाकरण केंद्र तक ले जाने में सहायता पहचानें के उद्देश्य से आज भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सदर अस्पताल खासमहल के बाहर एक सहायता केंद्र लगाया गया।इस केंद्र का उद्धघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया।इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है।इस अभियान को धरातल पर उतारने हेतु जिला प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता टीकारण केंद्रों एवं आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि कोरोना टीका कारगर एवं सुरक्षित है।जिला महामंत्री अनिल मोदी ने बताया कि शहर में दो स्थानों पर हेल्प डेस्क खोला गया है।एक ओर हेल्प डेस्क रेड क्रॉस सोसायटी साकची में खोला गया है।उन्होंने बताया कि यह डेस्क आज से 27 मार्च तक सुबह 10 बजे से 2 बजे तक रोज खुलेगा।इस शिविर में हर दिन अलग अलग मंडलों के बैठने की जिम्मेदारी मिली है। इस क्रम में 22 मार्च को को सुंदरनगर मंडल,23 मार्च को घाघीडीह मंडल,24 मार्च को बागबेड़ा,25 मार्च को परसुडीह,26 मार्च को गोविंदपुर एवं 27 मार्च को जुगसलाई मंडल को बैठने की जिम्मेदारी मिली है।इस अवसर पर मुख्य रूप से गुंजन यादव,अनिल मोदी,बारी मुर्मू,जितेंद्र राय,सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवती, अमित अग्रवाल,वरुण सिंह,जनता सरदार,करण ओझा,नागेन्द्र दास,लखि दास,मोटू सिंह,सोनू शर्मा,सुदीप्तो घोष,मोंटी अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Post