Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

प्रोफेसर ज्याद्रेज ने महुआडांड़ एसडीओ से कि मुलाकात,इस दौरान ग्रीन कार्ड, पेंशन सम्बंधित ली जानकारी।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर ज्याद्रेज द्वारा महुआडांड़ एसडीओ नीत निखिल सुरीन से मिलकर प्रखंड में बने रहे ग्रीन कार्ड को लेकर जानकारी ली।साथ ही पेंशन योजना का भी चर्चा करते हुए लम्बित पड़े पेंशन की पूर्ण जानकारी ली।इस संबंध में एसडीओ द्वारा बताया कि महुआडांड़ प्रखंड 5912 ग्रीन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसमें अबतक 2721 व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन हो चुका है। 2803 लोगों को ग्रीन कार्ड अबतक निर्गत कर दिया गया है। इधर सोहर पंचायत भवन में ज्याद्रेज द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा योजना, राशनकार्ड, पेंशन योजना की भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post