Breaking
Thu. Aug 13th, 2026

20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह टीम का गठन किया गया।

गिरीडीह

गिरीडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि लोहरदगा में 19 से 21 मार्च 2021 तक होने वाले 20 वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर एवं सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर वर्ग में आज गिरिडीह टीम का गठन किया गया ।

इस टीम में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं 1.नव्या सिंह 2.काव्या सिंह 3.आर्यभ आर्या एंग 4. विकास कुमार का चयन किया गया।

ये सभी खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर वर्ग के लिए किया गया है ।

इस टीम में कोच के रूप में रोहित कुमार राय का चयन किया गया है। यह 5 सदस्य टीम 19 मार्च को सुबह लोहरदगा के लिए रवाना होगी ।

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे तौर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो जाएगा यह टीम काफी अच्छी है स्वर्ण पदक जीत कर झारखंण्ड टीम में अपना स्थान जरूर बनाये गी। इन खिलाड़ियों के चयन से गिरिडीह के सभी खिलाड़ी में काफी उत्साह है और सभी ने अपनी शुभकामनाएं इन खिलाड़ियों को दी ताकि यह पदक जीत के आये और गिरीडीह का नाम रोशन करें।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post