Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

प्रकृति की मार ने विक्रम पुर के प्रफुल बारीक का आशियाना छीना

राजनगर

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज आंधी तूफानऔर और बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही प्रखंड के डूमरडीहा पंचायत के विक्रमपुर निवासी प्रफुल्ल बारीक की पुआल की झोपड़ी तेज हवा और बारिस से धस गया।पुआल की झोपड़ी के ऊपर लगा त्रिपाल फट गया ।मिट्टी की दीवार अंदर बाहर दोनो ओर से धस गया।बता दें कि प्रफुल्ल बारीक अत्यंत निर्धन बुजुर्ग व्यक्ति है।जो अपने परिवार के साथ इसी छोटी सी झोपड़ी में अपना जीवन गुजर बसर कर रहे है। अब आंधी तूफान की वजह से झोपड़ी में मिट्टी की दीवार बीच से धस गई।और कई जगह से टूट गया।जो कभी भी गिर सकता है। टूटी झोपड़ी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।ऐसे में प्रफुल्ल बारीक और उसका परिवार इसी झोपड़ी में रहने को मजबूर है।दूसरा कोई सहारा भी नही है।वहीं प्रफुल्ल बारीक जिला प्रशासन से जल्द से जल्द एक आवास की अपेक्षा कर रहे है।जिससे वे सुरक्षित रह सके ।और जिला प्रशासन को भी प्रफुल्ल बारीक के दर्द को समझते हुए,कम से कम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जल्द मिलने की आवश्कता है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post