Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

महुआडांड़ रामपुर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का किया गया उद्घाटन। लोगों को लेन-देन में होगी सुविधा।

महुआडांड़

महुआडांड़ के रामपुर ब्लॉक गेट के समीप झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार व आईआरबी के महाप्रबंधक संजीव दयाल ने फीता काटकर किया। ग्राहक सेवा केंद्र स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अगाथा कुजूर की है। उद्घाटन के उपरांत महाप्रबंधक ने कहा की ग्राहक सेवा केंद्र खोलने से लोगों को सुविधा होगी। लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है ताकि सभी लोग पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकें ।उद्घाटन के दौरान जेआरजीबी के शाखा प्रबंधक सुदर्शन राम, जेआरजीबी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार,ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अगाथा कुजुर,सिकरु कुजुर,जेएसएलपीएस के स्वर्णलता खलखो पुष्पा कंडुलना आदि लोग मौजूद थे।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post