Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

सठिया गए है सालखन मुर्मू-अनिल मोदी।

अनिल मोदी

जमशेदपुर-11 मार्च।भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा भाजपा, आर एस एस के संदर्भ में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि सालखन मुर्मू “सठिया” गए है।ज्ञात हो कि श्री मुर्मू नें आज बयान दिया है कि भाजपा और आर एस एस आदिवासियों को गुलाम बनाकर छोड़ेगी।मोदी ने कहा कि श्री मुर्मू मानसिक दिवालिये पन के शिकार है।राजनीति में उनका चित्त चंचल रहा है और वे दल बदलू रहे है।इसीलिए वे राजनीतिक रूप से हाशिये पर है।अपनें आपको खबरों में बनाये रखने के लिए वे इस तरह के भ्रामक बयान देकर झारखंड के शांतिप्रिय आदिवासियों को भड़काने का काम कर रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा और आर एस एस को उन जैसे नेताओं के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।झारखंड का गठन भाजपा के ही प्रयासों का परिणाम है।प्रदेश का आदिवासी जनमानस प्रारम्भ से भाजपा के साथ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी झारखंडी अस्मिता के प्रतीक है।उन्होंने कहा भाजपा वसुधैव कुटुंबम की राह पर चलती है।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ऐसे नेताओं की मानसिकता को समझ चुकी है,और इनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती।

Related Post