Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

गारू में बीएलओ को दिया गया गरुड़ ऐप के बारे में जानकारी

गारू :- गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बीडीओ शम्भु राम तथा जीपीएस अंकित एक्का के द्वारा प्रखंड के सभी बीएलओ को गरुड़ ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने बताये कि किस प्रकार से बीएलओ अपने कार्यक्षेत्र के नये मतदाताओं को ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। साथ ही बीडीओ शम्भू राम नें सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक किये। बैठक में यह निश्चित किया गया की लगभग कितने नये लोगों को मतदाता सूची से जोड़ना है। बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर नसीम अंसारी, सचिन कुमार, संजीव कुमार तथा बीएलओ प्रवीण कुमार सिंह, कृष्णा यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।

गारू से संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट लातेहार से

Related Post