Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन श्री कबीर ज्ञान मंदिर, गिरिडीह में

गिरिडीह

दिनांक 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकारी निर्देश के आलोक में श्री कबीर ज्ञान मंदिर के पावन परिसर में कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन परम वंदनीय सदगुरु मां एवं सिविल सर्जन डॉ सान्याल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के किया।

शिविर में ६० वर्ष से अधिक उम्र के १५४ व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन(Covisheild) लगवाया गया।

इस अवसर पर डॉ सन्याल ने कहा कि covid vaccine के प्रति लोगों को जागरूक किया। इन्होंने कहा कि vaccination काफी सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं हैं।

परम वंदनीय सद्गुरु मां ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन लगाने से तनिक भी पीड़ा नहीं होती, और इसका कोई साइड इफेक्ट अत्यंत विरल हैं।

अतः सभी निश्चिंत होकर टीका लगवाएं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां ने वर्तमान समय के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत भूमि में नारी को आरंभ से ही पूजनीय स्थान मिला है। वैदिक काल में कई ऋषिकाएं हुई हैं, जो वेद की ऋचाओ की दृष्टा बनी। चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे विद्या का। चाहे आविष्कार का क्षेत्र हो, चाहे चिकित्सा का। सभी क्षेत्रों में नारियों ने अपना परचम लहराया है। स्वतंत्रता संग्राम में भी भारतीय नारियों ने बढ़चढकर भाग लिया।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post