Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

Jamshedpur News: जरूरतमंद महिला को मिला व्हील चेयर

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन द्धारा मुसाबनी की जरूरतमंद मारवाडी महिला को एक व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। मानगो दाईगुट्टू निवासी स्व. शशि अग्रवाल की स्मृति में दिनेश अग्रवाल ने इसे प्रदान किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री बजरंगलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री अरुण गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश अग्रवाल, घाटशिला शाखा कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, साकची शाखा सदस्य निर्मल पटवारी उपस्थित थे।

Related Post