Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

महुआडाॅंड़ बिरसा चौक के समीप साईं आटोमोबाइल होंडा शोरूम एवं वर्कशॉप का किया गया उद्घाटन।

महुआडाॅंड़

महुआडाॅंड़ स्थित बिरसा चौक के समीप आज सोमवार को साईं आटोमोबाइल होंडा शोरूम एवं वर्कशॉप का उद्घाटन एसडीपीओ रतिभान सिंह एवं प्रेमसन्स होंडा के हेड अरूण रजगड़ीया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। होंडा शो रूम के संचालक कमलेश शुक्ला ने बताया कि इस होंडा शो रूम में कम्पनी की अधिकृत वर्कशॉप एवं बाइक के सभी पार्ट्स सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है।

मौके पर बिरेंद्र शुक्ला, बैजनाथ प्रसाद, पिंकू जी, बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत शोरूम के कर्मी आदि मौजूद थे।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post