Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फूलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने सिकटिया आईटीआई मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आमसभा का आयोजन किया

गोड्डा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फूलो झानो सक्षम आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने सिकटिया आईटीआई मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आमसभा का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खालको एवं विशेष उपस्थिति के तौर पर जेएसएलपीएस के डीपीएम सुशील कुमार दास के शिरकत की. सखी मंडल की सचिव की अध्यक्षता में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, साथ ही महिलाओं के द्वारा भी नुक्कड नाटक आदि का मंचन किया गया. कार्यक्रम के समापन से पहले महिलाओं को सम्मानित करने के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट की गई. कार्यक्रम के सफल संचालन में मीरा माधव, लुसी झा, शांता देवी, पूजा कुमारी, वर्षा देवी, मिक्की देवी, मोनिका टुडू आदि ने प्रमुखता से हिस्सा लिया.

गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post