Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

महुआडांड़ के चटकपुर पंचायत के ग्राम लोध पोखरडीह में पीने के पानी की भारी समस्या।

महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड के चटकपूर पंचायत के ग्राम लोध के पोखरडीह टोली में पीने के पानी की भारी समस्या है। बता दें कि लोध फॉल झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात यहां सैकड़ों की संख्या में सैलानी रोज आते हैं। वहीं अधिकारियों का भी आना जाना यहां लगा रहता है। लेकिन लोध ग्राम के पोखरदी टोला में पानी की भारी समस्या है यहां एक जमीन मीनार लगाया गया है जिसमें पानी बहुत कम मिल पाता है। वही एक शॉप आनंद है जो खराब पड़ा हुआ। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों को पीने के पानी के किल्लत से जूझना पड़ रहा है। वही इस संबंध में पोखरडीह ग्राम के रजनां नागेसिया,शिवा नगेसिया आदि लोगों ने बताया कि यह गांव पहाड़ों में बसा हुआ। जिसके कारण पानी की भारी दिक्कत होती है।एक जलमीनर लगाया गया है।जो बहुत कम पानी देता है। अगर इस गांव में डीप बोरिंग की व्यवस्था करा दी जाती तो हम लोगों को पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ता।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post