जमशेदपुर। वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव द्वरा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए आम बजट को भाजपा ने जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बयान जारी कर कहा कि किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं के लिए अपने घोषणापत्र में बड़े वादे करने वाली महागठबंधन सरकार के इरादे बजट में दूर तक दिखाई नही दी। राज्य सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार के योजनाओं को चलाने का कोई प्रबंध नही किया गया है। नई योजनाओं के लिए राशि भी कम की गयी है।
बजट में सरकार की अनुभवहीनता एवं विकास विरोधी सोच की झलक: प्रेम झा
भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने बजट को युवा और महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को धोखा दिया गया है। कोरोना काल में सरकार की उदासीनता के बाद बजट में ठोस निर्णय नहीं लिए गए हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के वादों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अनुबंधकर्मियों के लिये कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में अपने चुनावी वादों को भूलकर हेमंत सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा है।

