Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

उमेश यादव के खबर का असर,कैंसर पीड़ित सस्तु बृजिया को पहुँची मदद

एमपीडब्लू बारेसांढ़ संतोष कुमार

गारू/लातेहार :- गारू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव हेनार निवासी सस्तु बृजिया को लातेहार उपायुक्त के निर्देशानुसार सदर अस्पताल लातेहार पहुँचाया गया। राजधानी न्यूज़ पर उमेश यादव की रिपोर्टिंग के अनुसार खबर प्रमुखता से चलाया गया था। खबर पढ़ते ही लातेहार उपायुक्त अबू इमरान नें स्वास्थ्य विभाग को मदद के लिए निर्देश दिये। उपायुक्त के निर्देशानुसार बारेसांढ़ एमपीडब्लू संतोष कुमार अपने निजी बाइक से हेनार पहुंचे। तथा कैंसर पीड़ित को लातेहार सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचाया गया। वहीं सस्तु बृजिया के परिजनों नें इस अच्छी पहल के लिए जिले के उपायुक्त को धन्यवाद कहे।

गारू से संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट लातेहार से

Related Post