गारू/लातेहार :- गारू प्रखंड अंतर्गत डेढ़गांव की रहने वाली असहाय बृद्ध, विधवा महिला दिलवा देवी 73 वर्ष पिछले दो दिनों से ब्लड प्रेसर बढ़ जाने के कारण अचेत थी। हालांकि आसपास के लोगों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाये, परन्तु स्वास्थ्य में कुछ भी सुधार नहीं हुआ था। शुक्रवार को सुबह में आसपास के लोगों से जानकारी होने के बाद बारेसांढ़ निवासी उमेश यादव नें सोसल मीडिया के द्वारा सूचना को अन्य लोगों तक पहुँचाया। सूचना पाकर गारू रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस दिलवा देवी को लेने उसके गांव तक पहुंचा। उसके बाद लगातार उसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा प्रभारी भरत भूषण भगत नें बताया की बीपी बढ़ जाने के कारण इन्हे यह परेशानी हुई है तथा फिलहाल मरीज के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है।
गारू से संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट लातेहार से

