Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पंसस के साथ बीडीओ ने की बैठक।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में 15वें वित्त को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, सभी पंचायत समिति सदस्य हुए उपस्थित।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी टूटू दिलीप की अध्यक्षता में 15वें वित्त योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए।

योजनाओं को पूर्ण करते हुए फंड का उपयोग करें।

बैठक में वीडियो टू डू ने कहा की सभी पंचायत समिति सदस्य अपने पंचायत के सभी समस्याओं से अवगत कराएंगे और जन कल्याणकारी योजना के बारे में भी बताएंगे। और 15वें वित्त जो राशि उपलब्ध है उसे सभी पंचायत समिति सदस्य अपने पंचायत में योजनाओं को पूर्ण करते हुए फंड का उपयोग करें। जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश बड़ाईक, फिलीशीता अकड़ा, नीलम देवी, जीवंती बाखला, बबीता देवी, आशा मनी सारस समेत सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post