Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

जुगसलाई चूना भट्ठा के पास है ब्राउन शुगर के 290 पुड़िया एवं 30 हजार रुपए के साथ तीन महिलाएं रंगे हाथों गिरफ्तार 

जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके 3 महिलाओं को ब्राउन शुगर 290 पुड़िया के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुई महिलाओं के पास से पुलिस ने 30 हजार नगद रुपए एक वजन करने वाली मशीन एवं 4 मोबाइल फोन भी जप्त किया है।

ब्राउन शुगर के साथ इन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ सीतारामडेरा के इंदिरा नगर की रहने वाली भारती कैईवर , उर्मिला केईवरत एवं जुगसलाई मस्जिद रोड बाबू फ्लैट की रहने वाली रशीदा खातून को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने के बाद पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

भारती दो बार पहले भी जा चुकी है जेल

भारती कैईवरत के बारे में पुलिस ने बताया कि वह सीतारामडेरा थाने से दो बार पहले भी जेल जा चुकी है। पुलिस ने 9 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कमलेश सिंह

Related Post