Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

चाकुलिया :- बीडीओ सहित 20 प्रखंडकर्मी समेत 180 को लगा कोरोना का टीका

चाकुलिया :- अनुमंडल के चाकुलिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 प्रखंड कर्मी समेत 180 लोगों का कोरोना वैक्सीन लगा । जिसमें बीडीओ देवलाल उरांव, कल्याण पदाधिकारी गौरी शंकर साव,सीआई संतोष कुमार, बीरेंद्र उपाध्याय, अमित कुमार यादव, रंजित भटनागर, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, मोनिस सलाम समेत कई कर्मियों ने टीका लगवाया गया।

क्या कहते बीडीओ

बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि टीका लेने के बाद उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। प्रतिदिन की तरह अपना काम-काज करते रहे। उन्होंने वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह के चक्कर में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। प्रखंड के किसी भी स्वास्थ्य कर्मी व आंगनबाड़ी सेविकाओं पर वैक्सीनेशन लगाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post