Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

महुआडांड़ के अक्सी पंचायत में लाखों की लागत से बनी उप स्वास्थ्य केंद्र बना हाथी का दांत। हमेशा रहता है बंद।

महुआडांड़

महुआडांड़ की अक्सी पंचायत में लाखों की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई है। लेकिन जो हाथी दांत साबित हो रहा है। यह कभी नहीं खुलती है हमेशा ताला लटका हुआ रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब यह स्वास्थ्य केंद्र पक्षी पंचायत में बनाई गई थी तो हम लोगों को लगा छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अब हम लोगों को महुआडांड़ नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन बनने के बाद यह उप स्वास्थ्य केंद्र कभी खुलता ही नहीं है ना कभी कोई डॉक्टर यहां आते हैं। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी हम लोगों को महुआडांड़ ही जाना पड़ता है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post