Breaking
Mon. Aug 31st, 2026

11 फरवरी तिलका माझी जयंती से आजसू चलायेगी सदस्यता अभियान

जमशेदपुर

सोमवार को दोपहर 2:30 बजे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई,

बैठक में 11 फरवरी 2021 दिन गुरुवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बाबा तिलकामांझी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया उक्त अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा जो 15 मार्च तक 1 लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया है, साथ ही पार्टी के सांगठनिक विस्तार जिला कमिटी प्रखंड कमिटी से आगे बढ़कर पंचायत कमिटी से नगर कमिटी का गठन 15 अप्रैल तक पूरा करने का संकल्प लिया है ,प्रत्येक प्रखंडवार और मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति कर सदस्यता अभियान चलायेगी ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह,सागेन हांसदा,फणीभूषन महतो ,कमलेश दुबे,अप्पू तिवारी,माणिक मल्लिक,अशोक मण्डल,जुम्मन खान,चन्द्रेशवर पांडेय,धनेश कर्मकार,चन्दन सिंह,राजेश चौधरी,संजय सिंह,सविनय सिंह,सचिन प्रसाद,संजय करुआ,सुमित कुमार,अरूप मल्लिक,राजू ,विमल मौर्या,दिनेश जयसवाल,मंगल कुमार,समेत अन्य मौजूद रहे

Related Post