टंडवा:स्थानीय टंडवा पुलिस की मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बगलता रेलवे केबिन के पास छापामारी कर दो ट्रेक्टर पर लदे करीब छह टन अवैध कोयला सहित ट्रेक्टर बरामद किया गया ।उक्त अवैध कोयला पिपरवार थाना अन्तर्गत लुकेया जंगल के वन भूमि से अवैध रूप से उत्खनन कर बालूमाथ थाना अन्तर्गत गांव मुरपा एवं सिरम के राजू राम ,रूपेश यादव ,सिकेन्द्र यादव,एवं सुबोध यादव द्वारा ले जाया जा रहा था।उक्त चारो बिना नम्बर का ट्रेक्टर से भागने में सफल रहा।इस सम्बंध में टंडवा थाना कांड संख्या 18/20 दर्ज की गई है।छापामारी के क्रम में विजय उरांव पिता स्व मांगा उरांव ग्राम खुटी टोला निवासी को गिरफ्तार किया गया है।छापामारी अभियान में पुलिस निरिक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे,प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बबलू खान की रिपोर्ट

