Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

हिन्दी मवि में शिक्षकाें की समस्याओं पर विस्तार से की गई चर्चा

घाटशिला:-

घाटशिला हिन्दी मध्य विद्यालय के समीप फरीदा खातून की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकाें के विभिन्न मुद्दों काे लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें सबसे पहले राज्य कमेटी के निर्णयानुसार कार्य करते हुए गतिशीलता कायम रखने, नियमावली की बात किए बगैर एक बार सामूहिक स्थानांतरण पर जोर देने, पूर्वी सिंहभूम का डाटा जल्द से जल्द तैयार करने पर जोर देने, प्रखंड स्तर पर सहयोग राशि जमा करने, कोष की ब्योरा सार्वजनिक करने, जिला स्तरीय खाता संचालन पर विचार करने, प्रखंड स्तर पर कोष की क्या स्थिति है, इस पर चर्चा की गई।

2-3 दिनों के अंदर सभी विधायकों को सौंपा जाएगा आवेदन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर सभी विधायकाें काे आवेदन 2-3 दिनाें के अंदर जूम एप से मीटिंग कर आवेदन सौंपने पर सहमति बनी।

बैठक में हुए शामिल

घाटशिला के आसपास के लगभग सभी प्रखंडों के सक्रिय शिक्षक साथियों ने हिस्सा लिया जिनमें मुख्य रूप से सजल कांति बनर्जी, फेकारूल हक, मनोरंजन प्रताप, स्वस्तिक सरक, फरीदा खातून, जयमनती कुमारी, शबाना खातून, आमिना खातून, आरजूमन बानू, रजनीश कुमार महतो, नंदलाल महतो, परमेश्वर महतो, दिलेश्वर महतो, उम्मे सलेमा, ताप्ती चक्रवर्ती, अल्पना दत्ता, स्मृति मुखर्जी, दीपांकर मंडल, बसंत कुमार आदि शामिल थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post