Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

सुरदा माइंस में आज से फिर शुरू होगी डी- वाटरिंग का काम 

मुसाबनी:-

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सुरदा माइंस में विगत 22 जनवरी से बंद डी-वाटरिंग काम शनिवार से शुरू करने की उम्मीद है। जानकारी हो कि डी-वाटरिंग बंद होने की वजह कांट्रैक्ट खत्म होना बताया जा रहा है। डी-वाटरिंग कॉन्ट्रैक्ट हर 6 माह के लिए निकाला जाता है। इससे पूर्व एवरेस्ट ठेका कंपनी को डी-वाटरिंग का काम दिया गया था।

नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत गर्ग इंजीनियरिंग को काम दिया गया है। यह कांट्रैक्ट लगभग 30 लाख का है। काम बंद होने के कारण माइंस का1 लेवल डूबा है। माइंस में कुल 13 लेवल हैं। 1 लेवल 40 मीटर का होता है। सुरदा माइंस 520 मीटर वर्तमान में गहरी है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post