Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

आगजनी में रामा एवं मठाई के घर का पूरा सामान व अनाज जल कर राख 

घाटशिला:-मुसाबनी प्रखंड के तेरंगा पंचायत के पालडीह टोला में दो घरों में आग लग गई। आग लगने से घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ग्रामीण मानसी सोरेन एवं कान्हू कर्मकार के अनुसार तालाडीह टोला निवासी रामा हो के फूस के घर में पहले आग लगी, फिर बगल के ही मठाई हो का घर भी आग की चपेट में आ गया।

उसका घर फूस का ही था। घटना के वक्त रमा हो अपने घर में ही सोया था। वह दिव्यांग है। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों के सहयोग से घर से उसे बाहर निकाला गया। आगजनी में रामा एवं मठाई के घर का पूरा सामान व अनाज जल कर राख हो गया। मुखिया दुलारी सोरेन के सहयोग से पीड़ित को अनाज, कंबल अन्य सामान मुहैया कराया गया।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post