Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

एसडीएम ने अग्निशमन यंत्र की जांच कर दिए कई निर्देश

गिरिडीह / जमुआ । जमुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन यंत्र लगाए जाने का निर्देश सरकार से मिलने के बाद से खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी जमुआ प्रखंड में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की जांच कर रहे हैं इसी क्रम में सोमवार को जांच टीम जमुआ प्रखंड में संचालित शीतल मेडिकेयर, क्रिस्ट केयर, दुबे नर्सिंग होम, नवडीहा स्वास्थ्य केंद्र, रानी हॉस्पिटल रेम्बा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ, पहुंची तथा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की एसडीएम ने हॉस्पिटल के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी हाल में कोई लापरवाही नहीं बरतें ।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post