Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समुदायों में हर्षोउल्लाश का माहौल

गिरिडीह

सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के सृजनकर्ता दशमेश पिता श्री गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्री गुरुसिंघ सभा गिरोडीह द्वारा चरणबद्ध तरीके सी कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं, जहाँ एक ओर गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में लगातार अखंड पाठ जारी है, वहीँ सिख सांगत द्वारा नित्य दिन प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है,इसी कड़ी में सोमवार को भी सिख समुदाय द्वारा गिरिडीह पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकली गयी जो शहर के मकतपुर काली बाड़ी चौक टावर चौक होते हुए पुनः पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा पहुंची जहाँ उनका स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया, इस पावन अवसर पर मौजजूद तमाम सिख सांगत द्वारा लगातार भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तमय बना दिया,इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंदर सिंह शम्मी अमरजीत सिंह सलूजा परमजीत सिंह दुआ देवेंदर सिंह हरमिंदर सिंह बग्गा बीबी जसविंदर कालरा नीतू चावला पिंकी कौर परमजीत कौर इश्मीत दुआ समेत कई सम्मानित श्रद्धालुगण उपस्तिथ थे।

डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post